सिलीगुड़ी

उत्तर सिक्किम के मुगुथांग और काला पत्थर में पहली बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Abhijit Dey

गंगटोक: सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के बदलते मिजाज के बीच पहली बर्फबारी हुई है। उत्तर सिक्किम के मुगुथांग और काला पत्थर क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है।

लाचेन गांव तथा आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई। वहीं, पूर्व सिक्किम के ऊपरी हिस्से में स्थित नाथुला क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद मौसम ठंडा हो गया है। दूसरी ओर, राजधानी गंगटोक समेत सिक्किम के कई अन्य हिस्सों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को मौसम में अचानक आए बदलाव का सामना करना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना के बीच स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

SCROLL FOR NEXT