Encroachment  
सिलीगुड़ी

फुटपाथ पर कब्जे के खिलाफ फिर एक्शन, सेवक रोड में निगम का अभियान

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी : शहर के फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर अभियान शुरू किया है।मंगलवार को सेवक रोड इलाके में नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाकर फुटपाथ पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फुटपाथ के एक हिस्से पर कारोबार करने के साथ ही विभिन्न सामान रखे जा रहे थे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के बाद निगम के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। अभियान के दौरान फुटपाथ पर रखे सामान और अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को खाली कराया गया, ताकि आम लोगों को पैदल चलने में किसी तरह की परेशानी न हो। निगम की ओर से फुटपाथ को दोबारा कब्जे में लेने की कोशिशों पर भी नजर रखने की बात कही गई है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, शहर के अन्य इलाकों में भी फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आने वाले दिनों में इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे।

SCROLL FOR NEXT