सिलीगुड़ी

पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर

Abhijit Dey

गंगटोक: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी की ओर से जमीनी स्तर के शासन को अधिक व्यवस्थित, मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘पंचायत परामर्श अभियान’ के तहत , गंगटोक, तादोंग और बुर्तुक निर्वाचन क्षेत्रों का कार्यक्रम देउराली में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एसकेएम के महासचिव एवं मंत्री अरुण उप्रेती, पंचायत प्रकोष्ठ की प्रभारी उपाध्यक्ष एवं विधायक कला राई तथा गंगटोक के विधायक दिले नामग्याल बरफुंगपा उपस्थित हुए। इसके अलावा पंचायत प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

बैठक के दौरान जमीनी स्तर की समस्याओं, पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा स्थानीय विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सीधे समझने और उनके समाधान के लिए यह परामर्श अभियान लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT