सिलीगुड़ी

एमजी मार्ग पर पटाखे फोड़ने के मामले में 13 लोग पकड़ाए

Abhijit Dey

गंगटोक : तिहार के दौरान गंगटोक के एमजी मार्ग पर पटाखे फोड़ने और उससे जुड़ी घटनाओं के मामले में पुलिस ने अब तक १३ लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में बीती रात सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटाखों से जुड़ी घटनाओं के दौरान एमजी मार्ग पर एक चीड़ के पेड़ में आग लग गई, जबकि फरेस्ट कॉलोनी, गान्तोक में एक मकान की भी जल गई।इन घटनाओं को लेकर आम लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही सिक्किम में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी नोटिस जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है।इसी बीच, आज एमजी मार्ग पर पुलिस ने मार्च शुरू किया। पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।

SCROLL FOR NEXT