कालिम्पोंग: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘द एक्सेलेरेटर सिक्किम एंड नॉर्थ बंगाल एडिशन’ के तीसरे संस्करण के तहत गुरुवार को सेंट ऑगस्टीन स्कूल, कालिम्पोंग में एलोक्यूशन प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण का आयोजन किया गया। सैसोनियन लिटरेरी क्लब ने अंग्रेजी विभाग के सहयोग से स्टोल्के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष आरव प्रधान ने किया, जबकि प्रभारी अंग्रेजी शिक्षक कर्मदान लामा थे। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा 10 के आगन मारियन लेप्चा विजेता रहे, जबकि सीनियर वर्ग में स्कूल कैप्टन उर्गेन ग्याल्त्सेन तामांग ने प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक भूपेंद्र प्रधान और प्रताप पॉल सिंह थे। ग्रैंड फिनाले नवंबर के पहले सप्ताह में होगा।