सिलीगुड़ी

दुष्यंत गौतम सिक्किम के नये राज्यपाल नियुक्त

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने नई दिल्ली में दुष्यंत गौतम से मुलाकात कर दी बधाई

Abhijit Dey

गंगटोक : के नये राज्यपाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को नियुक्त किया गया है। जब कि वर्तमान राज्यपाल ओम प्रकाश माथूर को केरल के राज्यपाल बनाया गया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने आज नई दिल्ली में दुष्यंत गौतम से मुलाकात कर उन्हें सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता और सरकार की ओर से दुष्यंत गौतम का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सिक्किम में पर्यटन, कृषि तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुष्यंत गौतम ने राज्य के निरंतर विकास और प्रगति के लिए अपना सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की।मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने कहा कि वह राज्यपाल के मार्गदर्शन और सहयोग से सिक्किम को अधिक समृद्ध, प्रगतिशील और जीवंत राज्य बनाने के सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि दुष्यंत गौतम को कल सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

SCROLL FOR NEXT