सिलीगुड़ी

विश्व सिनेमा के पर्दे पर ‘डोकोको छाहारी’ ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

Abhijit Dey

मिरिक: मिरिक क्षेत्र का खूबसूरत गांव बुंगकुलुंग अब नेपाली शॉर्ट फिल्म ‘डोकोको छाहारी’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में पहचान बना रहा है। गांव की प्राकृतिक सुंदरता, जीवनशैली और प्रसिद्ध गैमन ब्रिज को केंद्र में रखकर बनाई गई 23 मिनट की नेपाली फिल्म का निर्देशन सुजन लमजेल ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी निहाल भंडारी ने की है।

फिल्म में मिलिंग टी एस्टेट के पेम्बा तामांग, रिम्बिक के डैन शेर्पा और सिक्किम की श्यामाश्री शेर्पा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बुंगकुलुंग की मनीषा सुब्बा ने आर्ट डायरेक्टर व प्रोडक्शन हेड तथा मंदिरा राई ने मेकअप की जिम्मेदारी संभाली।

‘डोकोको छाहारी’ ने सिक्किम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में वर्ल्ड प्रीमियर के साथ बेस्ट शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। रूस के किनोइंटेलेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एजुकेशनल फिल्म और DHRUMA फिल्म फेस्टिवल में न्यू वॉइस अवॉर्ड भी हासिल किया। फिल्म का चयन अमेरिका और रूस समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में हुआ है।

SCROLL FOR NEXT