सिलीगुड़ी

रेलीवारी में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग तेज

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: रेलीवारी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर कॉलेज डिमाण्ड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्ष डॉ. जी. एस. योन्जन, महासचिव नरेन्द्र तामाङ समेत सलाहकारों और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने कॉलेज स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से कॉलेज स्थापना के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। प्रारंभिक चरण में डिग्री कॉलेज शुरू करने तथा भविष्य में आवश्यकता के अनुसार नए विषय और पाठ्यक्रम शामिल करने पर जोर दिया गया। प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी डॉ. जी. एस. योन्जन के नेतृत्व में डॉ. आर. बी. भुजेल को सौंपी गई। बैठक में कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता को प्राथमिकता देने तथा इस दिशा में प्रयास तेज करने पर भी बल दिया गया।

SCROLL FOR NEXT