बैनर के साथ CPRM के नेतृत्व व समर्थक 
सिलीगुड़ी

जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर लौटे प्रतिनिधि

सिलीगुड़ी: दिल्ली में जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन देकर सिलीगुड़ी लौटे सीपीआरएम प्रदर्शनकारियों ने गोरखालैंड को अपना हक बताते हुए सिलीगुड़ी जंक्शन में नारेबाजी की | बता दे कि, पहाड़ की पुरानी समस्याओं और गोरखालैंड की मांग से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार का ध्यान खींचने के लिए दिल्ली में धरना प्रदर्शन रखा गया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे प्रतिनिधियों ने कई प्रकार की जानकारियां दी और बताया ‎गोरखालैंड के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर CPRM के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान प्रतिनिधियों ने पहाड़ की अलग-अलग समस्याओं, पहचान के मुद्दे और लंबे समय के राजनीतिक समाधान की मांग उठाई।

‎प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि केंद्र सरकार को उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करनी चाहिए, उनका दावा है कि गोरखालैंड उनका जन्मसिद्ध अधिकार और संवैधानिक अधिकार है। हमने पहाड़ के लोगों के अधिकार, पहचान और विकास का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने साफ तौर पर रखा है। हमारा आंदोलन लोकत्रांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से जारी रहेगा। ‎ ‎धरना कार्यक्रम पूरा करके लौटे प्रतिनिधियों ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में पहाड़ की समस्याओं के पक्के समाधान के लिए आंदोलन जारी रखेंगे । ‎पहाड़ की समस्याओं के मुद्दे को राष्ट्रिय स्तर पर उठाने और समाधान की मांग करने वाली इस पहल का स्वागत स्थानीय लोगों ने भी किया है |

SCROLL FOR NEXT