सिलीगुड़ी

दार्जिलिंग मोड़ पर आज से दौड़ेंगे वाहन, खत्म होगा वर्षों का इंतजार

एलिवेटेड कॉरिडोर की एक कैरिजवे होगी चालू, सिलीगुड़ी के सबसे व्यस्त जंक्शन पर जाम से राहत की उम्मीद; पूरा प्रोजेक्ट मार्च 2027 तक करने का लक्ष्य

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ पर लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे लोगों के लिए रविवार यानी 20 सितंबर से राहत की शुरुआत होने जा रही है। दार्जिलिंग मोड़ पर निर्माणाधीन एलिवेटेड हाईवे कॉरिडोर की एक कैरिजवे आज से वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। इसके चालू होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव बांटने में मदद मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह पहला बड़ा बदलाव होगा।दार्जिलिंग मोड़ सिलीगुड़ी का प्रमुख प्रवेश द्वार है। यहां से दार्जिलिंग, कर्सियांग, सेवक, डुआर्स और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही होती है। स्थानीय वाहनों के अलावा पर्यटक वाहन, बसें और मालवाहक गाड़ियां भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करती हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ यहां जाम की स्थिति बनती है। कई बार जाम का असर आसपास की सड़कों तक पहुंच जाता है। ऐसे में नई कैरिजवे शुरू होने से यातायात संचालन में बदलाव आने की उम्मीद है।

एक कैरिजवे से शुरू होगा आवागमन

जाम से सिर्फ वाहन चालक नहीं, पूरा शहर प्रभावित

पूरे प्रोजेक्ट पर टिकी नजर

SCROLL FOR NEXT