सिलीगुड़ी

दार्जिलिंग में ‘चलचित्र अध्ययन

Abhijit Dey

मिरिक: भारतीय नेपाली सिनेमा के अध्ययन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कृति के रूप में ‘चलचित्र अध्ययन,सिद्धांत और प्रयोग’ पुस्तक प्रकाशित हुई है। दार्जिलिंग स्थित गामा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में नेपाली और अंग्रेजी भाषा के कुल 27 लेख शामिल हैं, जिनमें शोधकर्ताओं, लेखकों और कलाकारों ने योगदान दिया है।

बुधवार को दार्जिलिंग में जिला पुस्तक मेला के दौरान इस पुस्तक का विमोचन किया गया। स्थानीय पुस्तकालय प्राधिकरण, जीटीए तथा पश्चिम बंगाल सरकार के जनशिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवा विभाग के सहयोग से आयोजित इस पुस्तक मेले में इसका औपचारिक लोकार्पण हुआ।

पुस्तक में भारतीय नेपाली सिनेमा के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई है। साथ ही भारतीय नेपाली सिनेमा के इतिहास, सौंदर्यशास्त्र, सांस्कृतिक महत्व और समकालीन विकासक्रम का गहन एवं आलोचनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। यह कृति भारतीय नेपाली सिनेमा के शोध और अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद जगाती है।

SCROLL FOR NEXT