बीडीओ को ज्ञापन सौंपते सीपीआई(एम) समर्थक  
सिलीगुड़ी

जनसमस्याओं को लेकर सीपीआई(एम) का प्रदर्शन

अलीपुरदुआर: आम लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीपीआई(एम) की अलीपुरदुआर जिला कमेटी ने बुधवार को अलीपुरदुआर-2 प्रखंड बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रैली निकालकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम नहीं हटाने, गरीब परिवारों को राशन से वंचित नहीं करने और स्मार्ट मीटर हटाने सहित कई मांगें रखीं। इसके अलावा 100 दिनों के काम को जल्द शुरू करने, मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करने और श्रमिकों, किसानों व खेत मजदूरों के लिए सरकारी भत्ते की मांग की गई। ज्ञापन में ग्रामीण आवास योजना में पात्र लोगों को शामिल करने, वन क्षेत्र में रहने वाले वैध निवासियों को भूमि पट्टा देने, खराब सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और टोटो चालकों पर पुलिस कार्रवाई रोकने जैसी मांगें भी शामिल थीं।प्रदर्शन के बाद सीपीआई(एम) प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

SCROLL FOR NEXT