मिरिक : मिरिक महकमा अंतर्गत ओकेटी नौ नंबर गांव में तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान का रविवार को समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन आंगनवाड़ी कर्मियों के साथ ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ओकेटी–सियोक–गोपालधारा, कर्सियांग-7 महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोना गजमेर के नेतृत्व में महिला मोर्चा सदस्यों ने अभियान के दौरान विभिन्न आईसीडीएस केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार और साफ-सफाई को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
अभियान के अंतिम दिन नौ नंबर आईसीडीएस केंद्र में आंगनवाड़ी कर्मियों की मौजूदगी में बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और हाइजीन को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई तथा साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष मोना गजमेर, उपाध्यक्ष सांगे डोमा शेर्पा, सचिव बंदना राई, सूचना एवं तकनीकी प्रमुख रीता जोहन के साथ प्रतिमा राई, संगीता लामा, सुभद्रा छेत्री, सबीना राई, सृष्टि गिरी, लक्कीमणि तामांग, अंजू प्रधान और सोनम शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर परिवारों तथा स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ाना और आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना था।