सिलीगुड़ी

कर्सियांग महकमा अस्पताल में स्वच्छता अभियान

Abhijit Dey

कर्सियांग :कर्सियांग वेलफेयर सोसाइटी, आवाज एनजीओ एवं मंटिभिएट चाय बागान ग्राम सेवा समिति के संयुक्त आयोजन में कर्सियांग महकमा अस्पताल के मुख्य द्वार एवं परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में तीनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान अस्पताल के मुख्य द्वार तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर रंग-रोगन का कार्य भी किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्सियांग वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव विजय सिन्चुरी ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर समाज में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से यह अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी वेलफेयर सोसाइटी विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खरसांग के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्य करेगी।
सिन्चुरी ने कहा कि कर्सियांग महकमा अस्पताल में विभिन्न स्थानों से मरीज एवं आम लोग आते हैं। इसलिए मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अस्पताल के पूरे परिसर को स्वच्छ एवं साफ रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी निकायों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्थानीय समाज की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने बताया कि कर्सियांग महकमा अस्पताल के उन्नयन तथा इसे 200 से 250 बेड वाले अस्पताल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सोसाइटी की ओर से विभिन्न पहल की जा रही है।
सिन्चुरी के अनुसार, आगामी नवंबर और दिसंबर में अस्पताल के अंदरूनी हिस्सों, कॉरिडोर सहित अन्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान जारी रखा जाएगा। अस्पताल के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
उन्होंने कर्सियांग के समग्र सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए नगरपालिका, प्रशासन, विभिन्न संस्थाओं-संगठनों तथा आम लोगों के बीच सहयोग को आवश्यक बताते हुए सभी से इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “दिखावे के लिए किए गए कार्यों की अपेक्षा दिल से किया गया कार्य अधिक टिकाऊ होता है।”

कार्यक्रम में आवाज एनजीओ के अध्यक्ष एवं सचिव, मंटिभिएट चाय गार्डन ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, खरसांग वेलफेयर सोसाइटी के सलाहकार सहित अन्य प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे। सोसाइटी ने कर्सियांग को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए वर्तमान पीढ़ी के साथ भावी पीढ़ी के प्रति भी सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया

सन्मार्ग संवाददाता, कर्सियांग: गांधी जयंती के अवसर पर कर्सियांग वेलफेयर सोसाइटी, आवाज एनजीओ एवं मंटिभिएट चाय बागान ग्राम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कर्सियांग महकमा अस्पताल के मुख्य द्वार एवं परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तीनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अस्पताल परिसर की सफाई की तथा आवश्यक स्थानों पर रंग-रोगन भी किया।

इस अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव विजय सिन्चुरी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी निकायों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के उन्नयन एवं इसे 200 से 250 बेड वाले अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए सोसाइटी की ओर से पहल जारी है। नवंबर-दिसंबर में अस्पताल के अंदरूनी हिस्सों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT