सिलीगुड़ी

CISCE नेशनल गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट से लौटीं टीमों का स्वागत

Abhijit Dey

मिरिक : CISCE नेशनल गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट में नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर लौटीं ग्रीनलॉन स्कूल, सौरेनी की अंडर-14 और अंडर-19 गर्ल्स वॉलीबॉल टीमों का स्कूल परिसर में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में पूर्वोत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।टीम की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, प्रतिबद्धता और लगातार अभ्यास का परिणाम है। स्कूल परिसर में टीम के पहुंचते ही शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान खिलाड़ियों को बुके देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

स्कूल के प्राचार्य अंकित शेखर प्रधान ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

SCROLL FOR NEXT