सिलीगुड़ी

चित्रगुप्त फाउंडेशन की वार्षिक आमसभा संपन्न

सिलीगुड़ी : चित्रगुप्त फाउंडेशन, सिलीगुड़ी द्वारा रविवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। चित्रांश कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं चित्रांश पल्लवी सिन्हा की अध्यक्षता में सभा की कार्यवाही संपन्न हुई। सभा में संगठन के विस्तार, सामाजिक सेवा तथा चित्रगुप्त मंदिर एवं भवन निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और भविष्य में निर्धारित योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का संकल्प लिया गया।

नई कार्यसमिति में अनिल वर्मा अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एवं जे.पी. सिन्हा उपाध्यक्ष चयनित हुए। सचिव सुबोध सिन्हा को और संयुक्त सचिव अरुण सिन्हा एवं मुकेश श्रीवास्तव को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार के रूप में क्रमशः कपिल वर्मा एवं संतोष वर्मा का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाज के उत्थान, एकता एवं सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन की भावी योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास करेंगे।

SCROLL FOR NEXT