Chhath puja saman vitran  
सिलीगुड़ी

वार्ड नंबर 46 में भाजपा की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 46 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से छठ पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रतिनिधि शामिल हुए और छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। इस दौरान छठ व्रतियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया और उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, सेवा भावना और आपसी एकजुटता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही छठी मैया से सभी परिवारों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

SCROLL FOR NEXT