Raj Basu and others publishing the poster  
सिलीगुड़ी

टेमी में खिलेंगे चेरी के फूल

- 9 नवंबर से शुरू होगा ‘पेयूं चेरी ब्लॉसम’ उत्सव

सिलीगुड़ी : दक्षिण सिक्किम का प्रसिद्ध टेमी चाय बागान इस बार भी चेरी के गुलाबी- सफेद फूलों से रंगीन होने जा रहा है। इस खूबसूरत मौसम का आनंद लेने के लिए आगामी 9 नवंबर से तीन दिन तक चलने वाला ‘पेयूं चेरी ब्लॉसम’ पर्यटन उत्सव आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजक संस्था के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार, टेमी चाय बागान की ढालों पर खिले चेरी के फूल न केवल देशी बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं और हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक इस दृश्य को देखने आते हैं।

इस वर्ष उत्सव में विशेष आकर्षण के रूप में ‘इंडो–नेपाल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, जो सिक्किम के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करेगा। पर्यटन व्यवसायियों के संगठन एक्ट के संयोजक राज बसु ने बताया कि यह उत्सव केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं दिखाता, बल्कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा। इसके अलावा, इस उत्सव के माध्यम से टेमी नाम्फिंग विधानसभा क्षेत्र के तीन खूबसूरत गांवों को पर्यटकों के सामने पेश किया जाएगा, ताकि वे सिक्किम की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का आनंद ले सकें।

SCROLL FOR NEXT