सिलीगुड़ी

चाय श्रमिकों की मजदूरी 500 रुपये करने की मांग

Abhijit Dey

कर्सियांग: चाय श्रमिकों का न्यूनतम वेतन जल्द लागू करने की मांग को लेकर इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट की कर्सियांग महकमा महासचिव अनुजा राई ने राज्य सरकार से अंतरिम रूप से 500 रुपये दैनिक मजदूरी देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक न्यूनतम वेतन लागू नहीं होता, तब तक चाय श्रमिकों को 500 रुपये दैनिक मजदूरी दी जानी चाहिए। राई ने चाय श्रमिकों के लिए 20 प्रतिशत बोनस संबंधी सरकार की एडवाइजरी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पीएफ सहित करीब 250 रुपये दैनिक हाजिरी मिलती है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। कम मजदूरी के कारण युवा चाय बागानों से बाहर रोजगार की तलाश कर रहे हैं और बागानों में श्रमिकों की कमी भी बढ़ रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से चाय श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 500 रुपये करने के आश्वासन का उल्लेख करते हुए कहा कि न्यूनतम वेतन लागू होने तक इस राशि को अंतरिम तौर पर लागू किया जाना चाहिए।

SCROLL FOR NEXT