नकद बरामद 
सिलीगुड़ी

टूरिस्ट बस से 22.50 लाख रुपये नकद बरामद

Gayetri Yadav

अलीपुरदुआर : असम से भूटान के गेलिफू जा रही एक टूरिस्ट बस से 22 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। असम -बंगाल सीमा के बारोबिशा भांगा-पाकड़ी नाका चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने बस को रोककर तलाशी ली। इसी दौरान बस से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, टूरिस्ट बस असम से बंगाल में प्रवेश करने के बाद भूटान के गेलिफू की ओर जा रही थी। नाका चेकिंग के दौरान पुलिस को बस की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद बस को रोककर पुलिसकर्मियों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बस से 22 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी का स्रोत क्या है और इसे किस उद्देश्य से भूटान ले जाया जा रहा था। रकम किसी वैध कारोबारी लेनदेन से जुड़ी है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। बस में सवार यात्रियों और संबंधित लोगों से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT