सिलीगुड़ी

कैप्टन प्रकाशमणि प्रधान बने कालिम्पोंग कॉलेज गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: पूर्व सैन्य अधिकारी एवं अनुभवी शिक्षाविद् कैप्टन प्रकाशमणि प्रधान को कालिम्पोंग कॉलेज की गवर्निंग बॉडी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय कैप्टन प्रधान ने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे रॉकवेल एकेडमी के प्रिंसिपल और बी.बी. प्रधान मैनेजमेंट कॉलेज के संस्थापक रह चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें नॉर्थ बंगाल आइकॉन अवॉर्ड, भानु पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। उनकी नियुक्ति से कालिम्पोंग कॉलेज के शैक्षिक स्तर, प्रशासनिक व्यवस्था और संस्थागत विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

SCROLL FOR NEXT