मंच पर रायगंज के सांसद कार्तिक चंद्र  
सिलीगुड़ी

पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विदेशी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान

कालियागंज: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगंज के सांसद कार्तिक चंद्र पाल ने स्वदेशी उत्पादों की खरीद और उपयोग और विदेशी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया। सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगंज के सांसद ने अपने भाषण में कहा कि पूरे भारत के अनुरूप उत्तर दिनाजपुर जिले में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल का लक्ष्य एक भारत, श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत था। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी पर आइए युवाओं को सशक्त बनाएं और नशा मुक्त भारत का निर्माण करें तथा समाज के सभी लोगों के सहयोग से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी को सार्थक बनाएं।

SCROLL FOR NEXT