सिलीगुड़ी : शहर में स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए प्रधान नगर थाना की आम पोशाक पुलिस टीम ने लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सलमान अली उर्फ रोहित प्रसाद (21), सफियर रहमान (46) और एमडी हनीफ (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली है। सोमवार को तीनों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।