सिलीगुड़ी

बुंगकुलुंग बस्ती में पशुपालकों को वितरित की गईं दवाइयां

Abhijit Dey

मिरिक: मिरिक महकमा के पशु संपदा विकास विभाग की ओर से बुंगकुलुंग बस्ती के देउराली, नामसू और कंचनपुर गांवों के 180 पशुपालकों को उनकी जरूरत के अनुसार दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान पशु चिकित्सक अन्ना जार्विस ने पशुपालकों के घर जाकर बीमार गाय, बैल और सूअरों की जांच की तथा दवाइयों के इस्तेमाल की जानकारी दी। स्थानीय समाजसेवी एन.बी. लिम्बू के सहयोग से मिलन चौक पर शिविर आयोजित किया गया। विभाग नियमित रूप से पशुपालकों के लिए ऐसे शिविर आयोजित करता है। चिकित्सक ने पशुओं की बीमारी होने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की, ताकि समय पर उपचार किया जा सके।

SCROLL FOR NEXT