फूलबाड़ी : फूलबाड़ी महानंदा बैराज में शनिवार सुबह पानी में तैरता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बैराज के लॉक गेट नंबर 9 के पास स्थानीय लोगों ने पानी में एक व्यक्ति का शव तैरते देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही फांसीदेवा थाना पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची।रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वह बैराज तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। आसपास के इलाकों में भी मृतक की पहचान के लिए जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।