दौरे के दौरान भाजपा सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष डी.आर. व अन्य  
सिलीगुड़ी

भूस्खलन प्रभावित लिंगजू प्राथमिक विद्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 गंगटोक: भाजपा सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष डी.आर. थापा ने पार्टी के राज्य पदाधिकारियों के साथ दक्षिण सिक्किम के राबोंग स्थित लिंगजू प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और 5 जुलाई को भारी बारिश एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुरोध पर पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय भवन, खेल मैदान और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों, विद्यालय से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से बारिश का पानी जमा हो गया, जिसके कारण विद्यालय भवन, खेल मैदान और आसपास के बड़ी इलायची के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ स्थानीय किसानों की आजीविका पर भी असर पड़ा है। डी.आर. थापा ने संबंधित सड़क निर्माण कंपनी और विभाग से मांग की कि जल निकासी व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और प्रभावित बड़ी इलायची किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। भाजपा सिक्किम ने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि जल्द समाधान सुनिश्चित हो सके और प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा की जा सके।

SCROLL FOR NEXT