प्रदर्शन में शामिल भाजपा समर्थक  
सिलीगुड़ी

एसआईआर के काम में बाधा पहुंचाने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

कालियागंज: सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के कर्ण जोड़ा में भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। उत्तर दिनाजपुर जिले में भाजपा के जिला अध्यक्ष निमाई कबीराज ने कहा कि आप जानते हैं कि हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस राज्य में एसआईआर को लेकर नाटक कर रही हैं। इतना ही नहीं कई तरह की गलत सूचनाएं फैला रही हैं। हाल ही में जब मतदाता सूची प्रकाशित हुई तो देखा गया कि उसमें बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के नाम थे। जिला प्रशासन ने उनके नाम बाहर करने के लिए फॉर्म नंबर 7 जमा नहीं किया। इसके बाद भी तृणमूल घर-घर जाकर आम मतदाताओं को विभिन्न तरीकों से डरा रही है । इसके विरोध में हमने दस सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को एक डेप्युटेशन दिया है। BJP के डेप्युटेशन को देखते हुए जिला प्रशासन ऑफिस में पुलिस का बड़ा बंदोबस्त किया गया है। पता चला है कि BJP के इस विरोध प्रदर्शन में उत्तर दिनाजपुर जिले के बड़े BJP नेता मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT