सिलीगुड़ी

अन्नपूर्णा भंडार के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली धन्यवाद यात्रा

लुकसान में निकली रैली, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा

Irfan E Azam

नागराकाटा: अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रविवार को लुकसान में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा के नागराकाटा दों नंबर मंडल कमेटी के महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

रैली का नेतृत्व आरती भुजेल ने किया। लुकसान ग्राम पंचायत क्षेत्र के लुकसान मोड़ से शुरू हुई धन्यवाद यात्रा लुकसान रेलवे गेट, अस्पताल, भारती क्लब बाजार होते हुए पोस्ट ऑफिस तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में भाजपा के झंडे और अन्नपूर्णा योजना से संबंधित बैनर लेकर महिलाओं ने योजना के प्रति आभार जताते हुए नारे लगाए।

पश्चिम बंगाल सरकार की अधिसूचना के अनुसार, अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। योजना 1 जून 2026 से लागू की गई है।

कार्यक्रम में भाजपा जलपाईगुड़ी जिला कमेटी के सदस्य अरुण कुमार वाईबा, नागराकाटा 2 नंबर मंडल कमेटी के सभापति मन्ना डे, सचिव श्याम छेत्री, सचिव रंजीत महतो, युवा मोर्चा के सभापति समीर बर्मन तथा सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT