पोस्टर हटाते भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिराज बोस अन्य कार्यकर्ता  
सिलीगुड़ी

कूचबिहार में भाजपा द्वारा पोस्टर हटाने का अभियान शुरू

कूचबिहार: शहर को प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से कूचबिहार शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए भाजपा के प्रचार पोस्टरों को हटाने का अभियान शुक्रवार से शुरू किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा कूचबिहार जिला उपाध्यक्ष बिराज बोस ने किया। जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान और बाद में तथा कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक रथीन्द्रनाथ बोस के पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उनके स्वागत में शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए थे। समय के साथ इन पोस्टरों को लेकर शहर की सुंदरता और दृश्य प्रदूषण को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व ने इन्हें हटाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को हरीश पाल चौक, दास ब्रदर्स मोड़ सहित शहर के विभिन्न स्थानों से पोस्टर हटाने का कार्य शुरू किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिराज बोस ने कहा कि यह पहल शहर की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों का उद्देश्य पूरा हो चुका है, इसलिए अब उन्हें हटाना आवश्यक है।

SCROLL FOR NEXT