बैठक में उपस्थित भाजपा समर्थक  
सिलीगुड़ी

गेजिंग में भाजपा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक

 गंगटोक: भाजपा सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष डी.आर. थापा ने शुक्रवार को गेजिंग जिले का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश महासचिव दिनेश चंद्र नेपाल, प्रदेश सचिव विजय सुब्बा, निरेन भंडारी और संगे पुलगर, जिला अध्यक्ष डिगुम लिम्बू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान डी.आर. थापा ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के बाद यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के श्याम लिम्बू और सुखहांग लिम्बू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से गेजिंग जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी।

SCROLL FOR NEXT