सिलीगुड़ी

नई महकमा अधिकारी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Abhijit Dey

मिरिक: मिरिक-थर्बु-डुप्टिन मंडल कमिटी के अध्यक्ष अमर राणा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिस्वास राई, महासचिव अनमोल लामा तथा सचिव नितेश सुब्बा और अभियांक मुखर्जी ने मंगलवार को मिरिक की नव नियुक्त महकमा अधिकारी श्रीमती सांगे पेमा भूटिया से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महकमा अधिकारी के साथ क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही आने वाले दिनों में प्रशासन के साथ सहयोग और बेहतर तालमेल के माध्यम से क्षेत्र के विकास के लिए काम करने पर विचार-विमर्श किया गया।

मंडल अध्यक्ष अमर राणा ने कहा कि महकमा अधिकारी के साथ हुई मुलाकात सकारात्मक और फलदायी रही। उन्होंने मिरिक के समग्र विकास के लिए आगे भी प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की बात कही।

SCROLL FOR NEXT