कालिम्पोंग: भाजपा दार्जिलिंग जिला कमेटी में संगठनात्मक फेरबदल के तहत कुल 42 सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कालिम्पोंग के 19 सदस्य शामिल हैं। इस अवसर पर बुधवार को कालिम्पोंग स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नई जिला कमेटी में जिम्मेदारी पाने वाले कालिम्पोंग के 19 सदस्यों का परिचय कराना था। कार्यक्रम में कालिम्पोंग के विधायक भरत छेत्री, भाजपा दार्जिलिंग जिला कमेटी के महासचिव सोंगदेन लेप्चा और राजू थुलुंग राय सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नई जिम्मेदारियां पाने वाले सदस्यों का परिचय कराया गया। साथ ही पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी दिनों में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।कालिम्पोंग के सदस्यों को जिला कमेटी में जगह मिलने से क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ इन सदस्यों से पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।