सिलीगुड़ी

प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त, 2 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी ः प्रधान नगर थाना की आम पोशाक पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नेपाल निवासी शंभू भंडारी एवं सिलीगुड़ी निवासी किशोर सिंह के रूप में हुई है। वे दोनों सिलीगुड़ी में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बीते मंगलवार की रात अपने सूत्रों से पता चला कि सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में 2 युवक कफ सीरप की तस्करी की योजना में हैं। पुलिस ने तुंरत वहां धावा बोला। निशानदेही अनुरूप युवकों को पकड़ा। उनके पास से 70 बोतल प्रतिबंधत कफ सीरप बरामद हुए जिन्हें जब्त करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

SCROLL FOR NEXT