Strike notice  
सिलीगुड़ी

3 दिनों तक बैंक हड़ताल

SBI ने जारी की एडवाइजरी, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी : बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लेने की सलाह दी है। एसबीआई की एडवाइजरी के अनुसार, ग्राहक 26 सितंबर से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। हड़ताल के दौरान शाखाओं से जुड़े काम, चेक संबंधी सेवाओं और कर्मचारियों की जरूरत वाले कार्यों में देरी या असुविधा हो सकती है। हालांकि, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। इसके चलते ग्राहक सामान्य डिजिटल लेनदेन और कई जरूरी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। हड़ताल की प्रमुख मांगों में 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना भी शामिल है। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों से पहले से योजना बनाकर जरूरी काम निपटाने की अपील की गई है।वहीं, 27 सितंबर रविवार होने के बावजूद सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहने की जानकारी दी गई है, ताकि हड़ताल से पहले बैंकिंग सेवाओं को सुचारू बनाए रखा जा सके।

SCROLL FOR NEXT