सिलीगुड़ी

बागडोगरा एयरपोर्ट पुलिस ने सोने का कंगन लौटाया

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की तत्परता से एक यात्री का खोया सोने का कंगन बरामद कर वापस लौटा दिया गया। यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाला था। इसी दौरान होटल से एयरपोर्ट जाते समय उसका कंगन कहीं खो गया था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कंगन बरामद किया और आवश्यक सत्यापन के बाद यात्री के एक रिश्तेदार को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विश्वजीत दास 26 अक्टूबर को बागडोगरा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले थे। होटल मेफेयर से एयरपोर्ट जाते समय उनका सोने का कंगन कहीं गिर गया। हालांकि, उन्हें इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद हुई। कंगन गायब होने का पता चलते ही उन्होंने इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के बागडोगरा थाना अंतर्गत बागडोगरा एयरपोर्ट पुलिस चौकी की टीम ने कंगन का पता लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। पुलिस की तत्परता से कंगन बरामद कर लिया गया। इसके बाद उचित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर यात्री की ओर से उनके एक रिश्तेदार को कंगन सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई से यात्री को राहत मिली। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

SCROLL FOR NEXT