सिलीगुड़ी

अश्मिक खवास को मिला ‘संगीत साधना राष्ट्रीय सम्मान’

Abhijit Dey

मिरिक: नेपाली संगीत क्षेत्र की चर्चित युवा गायिका एवं मिरिक के नौमाइल निवासी सुश्री अश्मिक खवास को प्रतिष्ठित ‘संगीत साधना राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। नेपाली गीत-संगीत क्षेत्र की उभरती प्रतिभा और सुमधुर स्वर की धनी अश्मिक खवास ने ‘ए हो मैच्यांग’, ‘बुझ्ने गाह्रो’ सहित कई स्तरीय नेपाली गीतों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने नेपाल और भारत के विभिन्न स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नेपाली गीत-संगीत के विकास और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नेपाली संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें ‘संगीत साधना राष्ट्रीय सम्मान–2083’ से सम्मानित किया गया।

SCROLL FOR NEXT