Shankar ghosh with students  
सिलीगुड़ी

आनंदमयी कालीबाड़ी में पुरस्कार वितरण समारोजमह आयोजित

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी : श्री श्री आनंदमयी कालीबाड़ी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को रविवार पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार कालीबाड़ी परिसर में विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. शंकर घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। शताब्दी समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कालीबाड़ी परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। आनंदमयी कालीबाड़ी समिति की ओर से आयोजित समारोह में समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT