परिवार व स्थानीय लोगों के साथ अजय विश्वास  
सिलीगुड़ी

कामाख्यागुड़ी के अजय विश्वास ने 50 किमी अल्ट्रा मैराथन में जीता कांस्य

Gayetri Yadav

अलीपुरदुआर: अलीपुरदुआर जिले के कुमारग्राम ब्लॉक अंतर्गत कामाख्यागुड़ी निवासी अजय विश्वास ने राष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 26 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित एन.ई.बी. स्पोर्ट्स अल्ट्रा मैराथन 50 किलोमीटर रन प्रतियोगिता में अजय ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से कामाख्यागुड़ी सहित पूरे अलीपुरदुआर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। अजय कामाख्यागुड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत क्षेत्र के शिवबाड़ी टाउन क्लब, छह ढोल कॉलोनी के निवासी हैं। बचपन में ही पिता को खोने के बाद उनकी मां ने संघर्षों के बीच उनका पालन-पोषण किया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अजय ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की। प्रतियोगिता से लौटने के बाद कामाख्यागुड़ी में अजय का स्थानीय लोगों और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

SCROLL FOR NEXT