आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को पुष्पांजलि अर्पित करते शिक्षक  
सिलीगुड़ी

आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती मनाई गई

रायगंज: उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में सोमवार को महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद और समाज सुधारक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 165वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके वैज्ञानिक योगदान, स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देने और समाज सेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौरांग चौहान ने कहा कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जीवन ज्ञान, ईमानदारी, मानवता और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाकर विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया।

SCROLL FOR NEXT