अभिषेक बनर्जी  
सिलीगुड़ी

अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल की उपलब्धियां गिनाईं, भाजपा पर जमकर हमला

 बालुरघाट: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। चुनाव के मद्देनजर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से जनसभाएं कर रहे हैं। बालुरघाट टाउन क्लब में आयोजित 31 मार्च की जनसभा में उन्होंने स्थानीय विकास परियोजनाओं और महिलाओं एवं गरीबों के लिए चलाए गए योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार पर जम कर बरसे |

अभिषेक बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सांसदों, विधायकों, सभी उम्मीदवारों और उपस्थित जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पूरा मैदान जनता से भरा है और वे अपने उम्मीदवार अर्पिता घोष के समर्थन में आए हैं। अर्पिता घोष पिछले पांच वर्षों में सांसद रह चुकी हैं। उनके अलावा यहां और उम्मीदवार हैं जिनमें बिप्लब मित्रा, चिंतामणि बिहा, गौतम दास और तोराफ हुसैन मंडल शामिल हैं।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पिछले छह महीनों में SIR के नाम पर बंगाल में डर फैलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में बंगाल की जनता को उनके हक से वंचित किया, 100 दिन योजना, जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क योजना और आवास योजनाओं की राशि रोकी, और वोटिंग अधिकार भी बाधित करने की कोशिश की। उन्होंने अवैध रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश से लोगों को बंगाल के वोटर लिस्ट में जोड़ने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है, भाजपा ‘डबल इंजन’ सरकार का दावा करती है, लेकिन बालुरघाट में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी विकास कार्य नहीं कर पाए। महंगाई बढ़ी है और GST के जरिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं।

अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि बालुरघाट में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, CCU, SNCU, डायलिसिस और केमोथेरपी सुविधा, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सड़कों और स्वास्थ्य केंद्रों का विकास किया गया। उन्होंने लक्ष्मी भंडार, खाद्य साथी, कृषक बंदु, कन्याश्री जैसी योजनाओं के तहत हजारों लोगों को लाभ पहुंचाने का दावा किया।

भाजपा पर पर आरोप लगते हुए कहा वह बाहरी वोटरों के जरिए बंगाल की संस्कृति और परंपराओं को बदलना चाहती है। उन्होंने 10 वादों में से पांच प्रमुख वादों का उल्लेख किया, साफ पानी,स्वास्थ्य सेवा, वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन, हर परिवार के लिए पक्का आवास और महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार।

अभिषेक ने कहा कि यह चुनाव केवल तृणमूल के उम्मीदवारों की जीत के लिए नहीं, बल्कि भाजपा को पराजित करने के लिए भी है। जनता से अपील की है कि भाजपा को हराकर तृणमूल को वोट दें और सुनिश्चित करें कि बालुरघाट में परिणाम 6-0 तृणमूल के पक्ष में हो। अंत में उन्होंने कहा कि जनता को तय करना है कि वे बंगाल के स्थानीय नेतृत्व को चुनना चाहते हैं या केंद्र की नीतियों के अनुसार बाहरी सत्ता को। EVM में सही वोट देकर भाजपा का खेल खत्म करें और तृणमूल कांग्रेस को विजयी बनाएं।

SCROLL FOR NEXT