सिलीगुड़ी : नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनबीएमसीएच) इलाज कराने के लिए लोगों के पास अब 'आभा आईडी' (ABHA ID) प्रस्तुत करना अनिवार्य हो गया है। 'आभा आईडी' का पूरा नाम आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी है। यह एक मुफ़्त 14-अंकों का डिजिटल हेल्थ आइडेंटिफिकेशन नंबर है, जो भारत में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा जारी किया जाता है। अब अस्पतालों में जाने पर यह जेनेरेट हो जाएगा। उसके लिए पहचान व पते के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने अनिवार्य होंगे।
इस बारे में एनबीएमसीएच के प्राचार्य व उपाधीक्षक डॉ. सुजय मिस्त्री ने कहा कि, केंद्र सरकार द्वारा यह नियम लागू किया गया है। देश के अन्य राज्यों में बीते तीन-चार सालों से यह व्यवस्था लागू है। यहां यह अब होने जा रहा है। इससे लोगों को बड़ी सुविधा होगी। क्योंकि, इसके तहत देश के हरेक नागरिक की यूनिक हेल्थ आईडी हो जाएगी। आगे चिकित्सा के लिए केवल यही एक आईडी मान्य होगी। इससे हरेक व्यक्ति का चिकित्सा ब्योरा डिजिटल हो जाएगा। उसका कब क्या इलाज हुआ, कहां हुआ, किसने किया, सब ब्योरा दर्ज रहेगा। वही व्यक्ति कभी अन्य जगह जाएगा और बीमार पड़ जाए तो वहां के डॉक्टर उसकी आभा आईडी से ही उसका पूरा ब्योरा जान जाएंगे और चिकित्सा रिकॉर्ड के अनुसार आवश्यक इलाज करेंगे।
This is a test sentence just checking, text testing paragraph test