घायल युवक को इलाज के लिए ले जाते लोग  
सिलीगुड़ी

सरकारी बस में चढ़ते समय व्यक्ति घायल, पैर में फ्रैक्चर

इस्लामपुर: शुक्रवार को इस्लामपुर बस टर्मिनस पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें सिलीगुड़ी से रायगंज जा रही NBSTC की सरकारी बस में चढ़ते समय सूर्यपुर निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बस में चढ़ने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गिर गया और बस का चक्का उसके पैर पर चढ़ गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद टर्मिनस परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उठाकर इस्लामपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फ्रैक्चर की पुष्टि की और आगे का इलाज जारी रखा। सूचना मिलने पर इस्लामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बस चालक, कंडक्टर तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बस टर्मिनस पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

SCROLL FOR NEXT