सिलीगुड़ी

4 साल बाद फिर खुलेगा नॉर्थ सिक्किम का प्रसिद्ध ग्रीन लेक ट्रेक

Abhijit Dey

लाचेन : नॉर्थ सिक्किम के लाचेन स्थित प्रसिद्ध ग्रीन लेक ट्रेक चार साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। लाचेन जुम्सा और खांगरी टूर्स, ट्रेक्स एंड एक्सपीडिशन के सहयोग से इस प्रतिष्ठित ट्रेक को दोबारा खोलने की तैयारी की गई है।

इस ऐतिहासिक पहल के तहत रूस के नौ ट्रेकर्स का एक दल 31 अक्टूबर 2026 से अपनी हिमालयी यात्रा शुरू किया। यह अभियान 10 नवंबर 2026 को संपन्न होगा।

ग्रीन लेक ट्रेक का दोबारा शुरू होना सिक्किम में साहसिक पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के अद्वितीय हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय पर्यटन और समृद्ध ट्रेकिंग विरासत को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।

चार वर्षों के अंतराल के बाद इस ट्रेक के पुनः खुलने से लाचेन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है।

SCROLL FOR NEXT