साहित्य सुनौ परिवार द्वारा आयोजित भाषा दिवस में उपस्थित साहित्यकार  
सिलीगुड़ी

बाइक छिपाकर चोरी की झूठी शिकायत

मिरिक में 35वां नेपाली भाषा मान्यता दिवस मनाया गया

मिरिक: मिरिक साहित्य सुनौं परिवार के आयोजन में 35वां नेपाली भाषा मान्यता दिवस स्थानीय आगमसिंह गिरी सार्वजनिक भवन में विभिन्न साहित्यिक एवं सम्मान कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अमर दुंगमाली ने की, जबकि दार्जिलिंग सरकारी महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र चामलिंग मुख्य अतिथि रहे। वरिष्ठ कवि विचन्द्र, कलाकार एवं शिक्षक परशु दास, शिक्षिका जमुना गुरुंग, वार्ताकार शान्ता प्रकाश राई और रोशन राई ‘आदित्य’ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. युवराज भण्डारी के स्वस्ति वाचन से हुआ। महासचिव यज्ञनीधि ढकान ने स्वागत संबोधन दिया। संचालन सहसचिव अजम प्रधान और उपाध्यक्ष केसांग लामा ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार राजबहादुर राई की कृति ‘कृतिहरूमा अर्जुन प्रधान’ का लोकार्पण किया गया। संस्था की ओर से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला स्व. सरिता गजमेर स्मृति पुरस्कार नेपाली विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। मिरिक महकुमा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले डन बस्को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र शिशिर राई और आदित्य केसरी को सम्मानित किया गया। वहीं, उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में नेपाली विषय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मिरिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रजिना छेत्री और डन बस्को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आकांक्षा लिम्बू को स्मृति-चिह्न एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेपाली भाषा मान्यता आंदोलन में दार्जिलिंग, मिरिक और सिक्किम की भूमिका तथा आंदोलन के दौरान राजनीतिक गतिविधियों पर विचार रखे।

SCROLL FOR NEXT