सिलीगुड़ी

17वें ग्यालवा करमापा ने सिक्किम सरकार का निमंत्रण स्वीकारा

राज्यवासियों के लिए की शांति और समृद्धि की प्रार्थना

Abhijit Dey

गंगटोक : 17वें ग्यालवा करमापा परम पावन उगेन थिनले दोर्जे ने आज भूटान के गेलेफू में क्याब्जे तिंगके गोनजांग रिनपोछे और सिक्किम सरकार के धर्म विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) तथा जल संसाधन विभाग के मंत्री वेन सोनम लामा को दर्शन एवं भेंट का अवसर प्रदान किया।

इस दौरान मंत्री सोनम लामा ने सिक्किम सरकार की ओर से परम पावन ग्यालवांग करमापा को सिक्किम आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह निमंत्रण 16वें ग्यालवांग करमापा की 45वीं परिनिर्वाण वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर राज्यवासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए दिया गया।

परम पावन ग्यालवांग करमापा ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने सिक्किम की जनता की शांति, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग के कुशलक्षेम के बारे में भी जानकारी ली।

धर्म विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह भेंट सिक्किम और बौद्ध आध्यात्मिक परंपरा के बीच गहरे संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण रही।

SCROLL FOR NEXT