Accused woman in police custody  
सिलीगुड़ी

ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में 1 महिला गिरफ्तार

सन्मार्ग संवाददाता

सिलीगुड़ी : पुलिस ने शहर में ब्राउन शुगर तस्करी की एक और साजिश को नाकाम कर दिया। इस घटना में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम पूजा स्वर्णकार है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने सादे पोशाक में शुक्रवार दोपहर माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी बाईपास मोड़ पर छापेमारी अभियान चलाया। इसके बाद आरोपी महिला को वहां से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 186 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। कुछ ही देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने गिरोह में शामिल बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT