शिक्षा

राजस्थान : 3 विश्वविद्यालयों में कुलगुरु नियुक्त

Santosh Sharma

जयपुर :

राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने राज्य के 3 विश्वविद्यालयों में कुलगुरुओं की नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं। लोकभवन से जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत को नुयिक्त किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह को तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु बनाया गया है। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से कुलगुरु पद पर नियुक्तियों के यह आदेश जारी किये है। कुलगुरु पद पर यह नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की गयी हैं। एजेंसियां
SCROLL FOR NEXT