शिक्षा

जरूरत पड़ी तो प्राइमरी शिक्षकों को दी जाएगी परीक्षा संभालेंगे की जिम्मेदारी

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : माध्यमिक के बाद अब उच्च माध्यमिक के चौथे और आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा SIR के माहौल में शुरू होने वाली है। ऐसे में उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद के प्रेसिडेंट चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि परीक्षा के दौरान इनविजिलेशन के लिए शिक्षकों की कमी हाेने से प्राइमरी शिक्षकों को बुलाने के बारे में सोचा गया है। इसके अलावा शिक्षक कम होने से नॉन वेन्यू सेंटर्स से शिक्षकों काे नियुक्त किया जाएगा। संसद की ओर से यह तय किया गया है कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान हर 20 कैंडिडेट पर एक इनविजिलेटर रखा जाएगा।

ऐसे में कैल्कुलेशन के मुताबिक करीब 35,500 इनविजिलेटर की जरूरत है। चिरंजीव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हर साल सेकेंडरी और प्राइमरी लेवल के टीचरों को परीक्षा की जिम्मेदारी देने के लिए गाइडलाइंस होती हैं। इस साल, कई टीचर SIR के काम में बिजी हैं। इसलिए, अगर शिक्षकों की कमी हुई तो विकास भवन इसे देखेगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में आज, मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर और जॉइंट कन्वेनर के साथ मीटिंग है। वहां तय किया जाएगा कि कितने सरकारी कर्मचारियों को सेंटर इंचार्ज बनाया जा सकता है।

SCROLL FOR NEXT