प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने शुक्रवार यानी 15 मई को WBJEE के एडमिट कार्ड जारी कर दिये। जिन उम्मीदवारों ने B.Tech, B.Pharma, और B.Arch कोर्स में एडमिशन लेने के लिए WBJEE परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे शुक्रवार से WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड सिर्फ़ ऑनलाइन मोड से ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवार ये एडमिट कार्ड 24 मई को शाम 4 बजे तक डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले, WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर, ‘Candidate Activity Board’ पर जाएं और ‘WBJEE 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, या जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha या सिक्योरिटी कोड डालें। अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए ज़रूरी जानकारी सबमिट करें। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसको डाउनलोड किया जा सकता है।