शिक्षा

अगर जरूरी है, तभी मिलेगी छुट्टी

12 फरवरी से शुरू होगी चौथे और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने घोषणा की है कि उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान किसी भी टीचर या एजुकेशनल स्टाफ को छुट्टी नहीं दी जाएगी। छुट्टी सिर्फ इमरजेंसी कारणों जैसे, गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने पर ही मिल पाएगी। उच्च माध्यमिक के चौथे और आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने जा रही है। उससे पहले, उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि परीक्षा के दौरान टीचर और एजुकेशनल स्टाफ की छुट्टी कैंसिल कर दी जाएगी। नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि अगर उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थी के माता और पिता दोनों किसी स्कूल के टीचर या एजुकेशनल स्टाफ हैं, तो दोनों में से किसी एक को छुट्टी मिलेगी। अगर उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थी के अभिभावक उस स्कूल के टीचर या एजुकेशनल स्टाफ हैं, जहां वह परीक्षा देने जा रहा है, तो वे परीक्षा के काम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

SCROLL FOR NEXT